Holy Scriptures

Thursday, May 7, 2020

शास्त्र विरुद्ध साधना करने वाला मूर्ख होता है

प्रश्न-(कबीर साहेब का) :- आप जी के पूज्य देव श्री कृष्ण अर्थात् श्री विष्णु हैं। उनका बताया भक्ति ज्ञान गीता शास्त्र है।

उदाहरण:-
 एक किसान को वृद्धावस्था में पुत्रा प्राप्त हुआ। किसान ने विचार किया कि जब तक पुत्र कृषि करने योग्य होगा, तब तक मेरी मृत्यु हो जाएगी। इसलिए उसने कृषि करने का तरीका अपना अनुभव एक बही (रजिस्टर) में लिख दिया। अपने पुत्रा से कहा कि बेटा जब आप युवा हो जाओ तो मेरे इस रजिस्टर में लिखे अनुभव को बार-2  पढ़ना। इसके अनुसार फसल बोना। कुछ दिन पश्चात् पिता की मृत्यु हो गई, पुत्रा प्रतिदिन अपने पिता के अनुभव का पाठ करने लगा। परन्तु फसल का बीज व बिजाई, सिंचाई उस अनुभव के विपरित करता था। तो क्या वह पुत्रा अपने कृषि के कार्य में सफलता प्राप्त करेगा?
उत्तर : (धर्मदास का) : इस प्रकार तो पुत्र निर्धन हो जाएगा। उसको तो पिता के लिखे अनुभव के अनुसार प्रत्येक कार्य करना चाहिए। वह तो मूर्ख पुत्र है।


प्रश्न : (कबीर साहेब का) हे धर्मदास जी! गीता शास्त्र आप के परमपिता भगवान कृष्ण उर्फ विष्णु जी का अनुभव तथा आपको आदेश है कि इस गीता शास्त्र में लिखे मेरे अनुभव को पढ़कर इसके अनुसार भक्ति क्रिया करोगे तो मोक्ष प्राप्त करोगे। क्या आप जी गीता में लिखे श्री कृष्ण जी के आदेशानुसार भक्ति कर रहे हो? क्या गीता में वे मन्त्र जाप करने के लिए लिखा है जो आप जी के गुरुजी ने आप जी को जाप करने के लिए दिए हैं? (हरे राम-हरे राम, राम-राम हरे-हरे, हरे कृष्णा-हरे कृष्णा, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे, ओम नमः शिवाय, ओम भगवते वासुदेवाय नमः, राधे-राधे श्याम मिलादे, गायत्रि मन्त्र तथा विष्णु सहंस्रनाम) क्या गीता जी में एकादशी का व्रत करने तथा श्राद्ध कर्म करने, पिण्डोदक क्रिया करने का आदेश है?
उत्तर :- (धर्मदास जी का) नहीं है।
प्रश्न :- (कबीर साहेब जी का) फिर आप जी तो उस किसान के पुत्रा वाला ही कार्य कर रहे हो जो पिता की आज्ञा की अवहेलना करके मनमानी विधि से गलत बीज गलत समय पर फसल बीजकर मूर्खता का प्रमाण दे रहा है। जिसे आपने मूर्ख कहा है। क्या आप जी उस किसान के मूर्ख पुत्रा से कम हैं?

 उत्तर : (कबीर जी ) हे धर्मदास जी! मैं कुछ नहीं कह रहा, आपके धर्मग्रन्थ कह रहे हैं कि आपके धर्म के धर्मगुरु आप जी को शास्त्राविधि त्यागकर मनमाना आचरण करवा रहे हैं जो आपकी गीता के अध्याय  16  श्लोक  23-24  में भी कहा है कि हे अर्जुन! जो साधक शास्त्रा विधि को त्यागकर मनमाना आचरण कर रहा है अर्थात् मनमाने मन्त्रा जाप कर रहा है, मनमाने श्राद्ध कर्म व पिण्डोदक कर्म व व्रत आदि कर रहा है, उसको न तो कोई सिद्धि प्राप्त हो सकती, न सुख ही प्राप्त होगा और न गति अर्थात् मुक्ति मिलेगी, इसलिए व्यर्थ है। गीता अध्याय  16  श्लोक  24  में कहा है कि इससे तेरे लिए कर्त्तव्य अर्थात् जो भक्ति कर्म करने चाहिए तथा अकर्त्तव्य (जो भक्ति कर्म न करने चाहिए) की व्यवस्था में शास्त्र ही प्रमाण हैं। उन शास्त्रों में बताए भक्ति कर्म को करने से ही लाभ होगा।
मेरे प्यारे साथियों  आज संसार में यही हो रहा है जो उपरोक्त उदाहरण में बताया गया है भले ही आप किसी कारणवश इस सच्चाई को स्वीकार ना करें, परंतु यही सत्य है, एक अटल सत्य यह है कि वर्तमान में सही भक्ति विधि शास्त्र के अनुकूल भक्ति साधना वर्तमान में संत रामपाल जी महाराज बता रहे हैं
 इसीलिए जल्द से जल्द इस ज्ञान को  समझे और संत रामपाल जी की शरण ग्रहण करें अपना कल्याण करें अधिक जानकारी के लिए आप ज्ञान गंगा पुस्तक पढ़ सकते हैं और शाम को रोजाना 7:30 बजे से साधना टीवी देख सकते हैं
                                                               🙏 
                                                            सत साहेब

No comments:

Post a Comment

Story of struggle of Sant Rampal Ji

संघर्ष इतिहास उन्हें महापुरुषों का लिखा जाता है जिन्होंने कठोर संघर्ष किया होता है ! संघर्ष किए बिना किसी को भी आज तक अपने मुख्य उद्देश क...